इस बात से तो हर कोई बात यह है कि हमारा भारत पूरे 21 दिन के लिए लॉक डाउन कर दिया गया है। कोई भी अपने घर से नहीं निकल पा रहा है। बेमतलब घर से निकलने वालों पर पुलिस लाठीचार्ज भी कर रही है। फिल्मी सेलिब्रिटीज को भी इन दिनों अपने घर पर वक्त बिताते हुए देखा जा रहा है। कई स्टार्स घर में कैद होकर बोर हो रहे हैं तो अपने आप को व्यस्त रखने के लिए अलग-अलग काम भी कर रहे हैं।
सब टीवी चैनल का शो डॉक्टर मधुमती ऑन ड्यूटी में शर्मीली का किरदार निभा कर घर-घर में फेमस होने वाली एक्ट्रेस प्राजक्ता दुसाने भी इन दिनों लॉक डाउन का पालन कर रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपने चाहने वालों को घर पर रहने की सलाह दी है। हालांकि हाल ही में वह किसी जरूरी काम से घर से बाहर निकली थी।
इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का वन पीस ड्रेस पहना था। कुछ तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। कैप्शन के जरिए उन्होंने बताया कि सब कुछ बंद होने के कारण उनका काम भी नहीं हो पाया है। ऐसे में घर लौटने से पहले सुनसान रास्ते पर प्राजक्ता दुसाने ने अपनी कुछ तस्वीरें भी खिंचवाई है।
यहां पर दिए गए तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि ब्लैक कलर के इस ड्रेस में उनका लुक देखने लायक है। वो कभी अपने कार के साथ पोज दे रही है तो कभी रोड के किनारे खड़े होकर फोटो क्लिक करवा रही है। सोशल मीडिया पर फिलहाल यह तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। हालांकि उनके कुछ फैंस उन्हें भी घर के अंदर ही रहने के लिए कह रहे हैं।


