Ads Not Approved

by

rhea-hakraborty-reveals-her-diet-fitness-and-beauty-secrets

इस बात से तो हर कोई वाकिफ है कि कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया का माहौल काफी खराब है। लगभग 1 हफ्ते पहले से ही भारत के कई हिस्सों में सभी सार्वजनिक स्थानों को बंद कर दिया गया था और अब पूरा देश ही लॉक डाउन है। इसका असर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काम करने वाले सितारों के ऊपर भी पड़ रहा है। एक्टिंग के अलावा फिल्मी सितारों को फिट रहना सबसे ज्यादा जरूरी होता है और पिछले कई दिनों से सभी जिम सेंटर बंद है।

rhea-hakraborty-reveals-her-diet-fitness-and-beauty-secrets

आप लोग डाउन की वजह से यह सेलेब्रिटीज अपने घर से भी बाहर नहीं जा पा रहे हैं। कई सितारे फिलहाल घर पर सोते हुए वक्त बिता रहे हैं। इनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। हालांकि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को पूरा दिन सोना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। उनका मानना है कि ज्यादा सोने से वजन बढ़ जाता है और ऐसे में उनका फिटनेस बिगड़ जाएगा।

रिया चक्रवर्ती सिर्फ रात के वक्त ही सो रही है और दिन में वह मजबूर होकर अपने घर पर ही वर्कआउट करते हुए वक्त बिता रही है। क्योंकि इसके अलावा उनके पास और कोई काम नहीं है। वर्कआउट करते हुए कुछ तस्वीरें भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्कआउट करने से शरीर का रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बनी रहती है।

rhea-hakraborty-reveals-her-diet-fitness-and-beauty-secrets

साथ ही रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अपने चाहने वालों को घर पर ही रहने की सलाह दी है। बता दे कि रिया ने सन 2013 को फिल्म मेरे डैड की मारुति से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह बहुत जल्द अपनी अगली फिल्म चेहरे में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी लीड रोल पर है।
Viral4india

Viral4india