आमतौर पर ऐसा देखा जाता है कि फिल्म या टीवी इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों का केरियर अभिनेताओं के मामले में काफी छोटा होता है। ऐसी कई अभिनेत्रियां है जो एक सीमित समय के बाद इंडस्ट्री से दूर हो जाती है। हालांकि कुछ ऐसे भी हीरोइन है जो अपनी मर्जी से किसी ना किसी वजह के चलते हैं अपना केरियर छोड़ देती है। टीवी अभिनेत्री निशा रावल भी इन्हीं में से एक है।
निशा ने सन 2001 को दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला शो अपने वाला पल के जरिए अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उन्हें खास लोकप्रियता सन 2011 को लाइफ ओके की सीरियल मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की से मिली थी। इसके बाद उन्हें नच बलिए सीजन फाइव में भी उनके पति करण मेहरा के साथ देखा गया था।
सन 2012 को निशा की शादी टीवी एक्टर करण मेहरा के साथ हुई थी। इससे पहले दोनों ने करीब 6 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। फिलहाल इनका एक बेटा भी है। शादी करने के बाद निशा पूरी तरह टीवी इंडस्ट्री से दूर हो गई। अपना केरियर छोड़ते हुए उनका 7 साल हो चुका है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि शादी के बाद एक लड़की की जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है। खासकर उसके लिए अपने पति की सेवा करना और पति को समय देना सबसे ज्यादा जरूरी होता है।
यही वजह है कि शादी के बाद निशा ने अपने एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया। फिलहाल वो अपने पति और बच्चे के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रही है। हाल ही में उनकी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर वायरल हुई है। यह तस्वीरें एक इवेंट की है जहां पर वे दोनों गेस्ट के रूप में गए थे। यहां देख सकते हैं कि निशा अपने पति करण की बाहों में काफी खुश नजर आ रही है।


