वर्तमान समय में कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में दहशत का माहौल बना हुआ है। हमारे भारत में भी इससे ग्रसित लोगों की संख्या दिन भर दिन बढ़ती जा रही है। यहां तक कि मोदी जी के निर्देश अनुसार फिलहाल 21 दिन के लिए पूरे भारत को लॉक डाउन कर दिया गया है। दुनिया के तमाम साइंटिस्ट इसके वैक्सीन खोजने में लगे हुए हैं।
हालांकि वर्तमान समय के लिए कुछ साधारण टिप्स ही है जिनके जरिए आप आपके शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रख सकते हैं। अभिनेत्री श्रद्धा दास भी कोरोना वायरस से खुद को दूर रखने के लिए और अपने शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने के लिए योगा को सबसे बेस्ट मानती है। उनका कहना है कि योगा के जरिए आप ऐसे किसी भी रोग से खुद को दूर रख सकते हैं।
अब जैसे कि पूरा देश लॉक डाउन हो चुका है तो श्रद्धा भी अपना सब काम काज छोड़कर घर में ही कैद होकर बैठी है। इस दौरान वह अपना ज्यादातर समय योगा करते हुए ही बीता रही हैं। साथ ही वह दूसरों को भी योगा के जरिए अपने शरीर को जितना हो सके फिट और तंदरुस्त बनाये रखने की सलाह दे रही हैं।
श्रद्धा दास लगातार सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट एसबीआई भी अपलोड कर रही है। इन तस्वीरों में वह अलग-अलग तरह के योगा करती हुई नजर आ रही है। साथी इनके जरिए दूसरों को भी मोटिवेट कर रही है। बता दे कि 33 वर्षीय श्रद्धा दास ज्यादातर साउथ इंडियन फिल्मों में ही नजर आती है। इसके अलावा बीच-बीच में उन्हें बंगाली और हिंदी फिल्मों में भी देखा गया है।


