Ads Not Approved

by

athulya-ravi-engineering-to-bollywood-life-story

लोकप्रिय अभिनेत्री अथ्यूला रवि साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की उभरती हुई कलाकारों में से एक है। अपने करियर की शुरुआत से ही एक के बाद एक फिल्में करती जा रही है और दिन भर दिन उनकी लोकप्रियता भी बढ़ती जा रही है। सबसे खास बात यह है कि उन्होंने अपने जीवन में कभी भी हीरोइन बनने का सपना नहीं देखा था।

पढ़-लिखकर बनना चाहती थी इंजीनियर


अथ्यूला रवि की किस्मत अचानक तब बदल गई जब वह तमिलनाडु में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। उनका सपना था पढ़ लिख कर इंजीनियरिंग की नौकरी करना। लेकिन उनके भाग्य पर कुछ और ही लिखा था। तमिल फिल्मों के निर्देशक शिवराज एक दिन किसी काम से उनके कॉलेज आए थे और तब उनकी नजर अथ्यूला रवि पर पड़ी। उस वक्त वो अपनी आने वाली फिल्म 'Kadhal Kan Kattudhe' के लिए हीरोइन की तलाश कर रहे थे।

पहली ही नजर में अथ्यूला रवि डायरेक्टर को पसंद आ गई और फिर उन्होंने बातचीत करके अथ्यूला को मना लिया। बस यही से अथ्यूला रवि फिल्मी कैरियर शुरू हो गया। उनकी यह पहली मूवी सन 2017 को रिलीज हुई और सुपरहिट भी रही। दर्शकों को उनका अंदाज पसंद आया और उन्हें जल्द ही और फिल्मों के ऑफर आने लगे।

अब बन चुकी है करोड़ों की मालकिन


अपने 3 साल के फिल्मी करियर में अथ्यूला रवि अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी है और इनमें से ज्यादातर फिल्में सुपरहिट रही। फिलहाल वो अपनी अपकमिंग मूवी वत्तम की शूटिंग कर रही है। बढ़ती लोकप्रियता के कारण अब धीरे-धीरे वह अपनी फीस भी बढ़ाती जा रही है। अब उनके पास शानो शौकत की कोई कमी नहीं है।
Viral4india

Viral4india