Ads Not Approved

by


बिहार को विशेष दर्जा दिलाने की मांग एक बार फिर तेज हो चुकी है।इसी सिलसिले में PM Modi से बिहार के CM Nitesh Kumar मुलाकात करेंगे। PM Modi ने चुनावी माहौल में वादा किया था कि अगर बीजेपी की सरकार बनती है तो बिहार को विशेष दर्जा मिलेगा।इसके अलावा बिहार को विशेष पैकेज का भी वादा किया गया था, लेकिन चुनाव के इतने सालों बाद भी बिहार को न तो दर्जा मिला है और नहीं कोई पैकेज, जिसकी वजह से विपक्ष Nitesh  सरकार को आड़े हाथों लेती है।तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस रिपोर्ट में क्या खास है?

राजद से गठबंधन तोड़ने के बाद Nitesh Kumar ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई, जिसकी वजह से अब राजद Nitesh  पर बिहार को विशेष दर्जा दिलाने का दबाव डालती है।तेजस्वी यादव हर वक्त Nitesh Kumar पर यह आरोप लगाते हैं कि वो बीजेपी से विशेष राज्य का दर्जा दिलवाने की मांग करते हुए डरते हैं, ऐसे में बिहार की जनता के साथ Nitesh और बीजेपी धोखा कर रही है।इसी सिलसिले में अब बिहार के CM Nitesh Kumar , PM Modi से मुलाकात करेंगे, जिस दौरान बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलवाने की बात भी होगी।


Nitesh और PM Modi के मुलाकात से पहले ही Congress ने इस Meeting को फ्लॉप बता रही है। Congress ने कहा कि इस Meeting में बिहार के विशेष राज्य का दर्जा दिलवाने की बात ही नहीं होगी। इसके अलावा BJP और जदयू की दोस्ती को लेकर भी Congress ने बड़ा आरोप लगाया है। Congress ने कहा कि Nitesh ने BJP के साथ मिलकर बिहार को सांप्रदायिक बना दिया, जिसका खामियाजा सिर्फ जनता को भुगतना पड़ रहा है। ऐसे में बिहार के लिए इस बैठक में भी नीतीश PM Modi से विशेष दर्जा की बात नहीं कर सकेंगे।

Andhra Pradesh को विशेष राज्य का दर्जा देने को लेकर केंद्र सरकार ने अपना रूख साफ कर दिया है, ऐसे  में अगर बिहार को विशेष दर्जा दिया जाएगा तो आंध्र की जनता BJP से खफा हो जाएगी। इसका खामियाजा BJP को आगामी चुनाव में भी भुगतना पड़ सकता है, ऐसे में अब BJP को एक एक कदम फूंक फूंक के रखना पड़ेगा, जिसकी वजह से बिहार को विशेष दर्जा शायद ही BJP अभी दे सकेगी, वरना 2019 में कई और राज्यों से BJP को काफी नकुसान झेलना पड़ सकता है। बता दें कि PM Modi से Nitesh Kumar 2 मई को मुलाकात करेंगे, जिसकी वजह से सबकी निगाहें इस Meeting पर टिकी होंगी।

Viral4india

Viral4india