Ads Not Approved

by

hina-khan-rocky-jaiswal-love-story

अभिनय की दुनिया में काम कर रहे कई सितारें अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज़्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. रिलेशनशिप में रहने के बाद एक दूसरे के घर में दोनों का साथ रहना भी अब एक आम बात होती जा रही हैं.

आज एक ऐसी ही एक्ट्रेस की हम बात करेंगे जो रिलेशनशिप में रहने के बाद बॉयफ्रेंड के साथ ही रहती हैं. लेकिन लॉकडाउन के कारण पिछले काफी दिनों से बॉयफ्रेंड से मुलाकात नहीं कर पाई हैं. जिसका नाम हैं हिना खान जो एक जानी मानी टीवी एक्ट्रेस हैं और अब बॉलीवुड फिल्मों में भी नज़र आने लगी हैं.

hina-khan-rocky-jaiswal-love-story

हिना को टीवी जगत में पहचान स्टार प्लस के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता हैं से मिली. शो के दौरान हिना को डायरेक्टर रॉकी जायसवाल से प्यार हो गया और तभी से अब तक हिना रॉकी संग लिव इन रिलेशनशिप में हैं.

hina-khan-rocky-jaiswal-love-story

हिना रॉकी संग काफी टाइम स्पेंड करती हैं और अक्सर दोनों को साथ देखा जाता हैं. लेकिन भारत में चल रहे कोरोना वायरस की वजह से पूरे भारत में लॉकडाउन कर दिया गया हैं जिसकी वजह से हिना पिछले काफी दिनों से अपने बॉयफ्रेंड रॉकी से मिल नहीं पाई हैं.
Viral4india

Viral4india