जॉन अब्राहम की फिल्म पाप से बॉलीवुड मे एंट्री करने वाली एक्ट्रेस उदिता ने बहुत ही कम समय मे अपने बोल्ड अंदाज से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था। करीब एक दशक के लंबे करियर में उदिता गोस्वामी ने महज 13-14 फिल्में की फिर भी उनका करियर ज्यादा नहीं चल पाया।
अपनी फिल्म के डायरेक्टर से लगा बैठी थी दिल
फिल्म ज़हर के सेट पर उदिता फिल्म के डायरेक्टर मोहीत सूरी को पहली नजर मे अपना दिल दे बैठी थी। वहीं मोहित सूरी भी उदिता को पसंद करने लगे थे। करीब 9 साल के रिश्ते के बाद दोनों ने साल 2013 में शादी कर ली थी। शादी के बाद उदिता एक बेटे समीर और एक बेटी देवी की मां बनी। और आज वह फिल्मों से दूर अपने परिवार को समय दे रही हैं।
अब अपनी बेटी पर प्यार लुटाती आई नजर
जो सोशियल मीडिया मे एक्टिव रहकर अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहती हैं। उदिता ने हाल ही मे अपने सोशियल मीडिया पर अपनी और अपनी बेटी देवी की एक तस्वीर को पोस्ट किया था। तस्वीर मे आप देख सकते हो की, उदिता अपनी बेटी देवी के साथ खूब प्यार लूटा रही हैं।
आपको उदिता की कौन सी फिल्म पसंद हैं। कमेंट कर अपनी राय हमें जरूर बताएं।


