अक्सर लोगों को लगता हैं एक्टिंग करना बहुत ही आसान काम हैं और बाकि काम सबसे मुश्किल. लेकिन यह बात पूरी तरह से बिलकुल भी सही नहीं हैं. एक्टिंग करने के लिए सिर्फ अच्छा दिखना ज़रूरी नहीं हैं बल्कि ख़ुद में कॉन्फिडेंस होना भी बहुत ज़रूरी हैं. ऐसे कई सुपरस्टार हैं जो करियर की शुरुआत में काफी नर्वस हुआ करते थे और उनसे कई गलतियां भी हुईं. लेकिन आज उन्हें यह सब करने की आदत हो गई.
आज एक ऐसी ही टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अलीशा पंवार की हम बात करेंगे जिनका कभी सेट पर मज़ाक उड़ाया जाता था. अलीशा पिछले समय से किसी भी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.
अलीशा ने टीवी पर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2015 में सीरियल बेगूसराय से की. पहले शो की एक्टिंग के समय अलीशा का काफी मज़ाक उड़ाया गया. उनकी एक्टिंग को देख़ सेट पर मौजूद सभी लोग उनपर हस्ते थे.
लेकिन अलीशा ने अपने अंदर कॉन्फिडेंस जगाया और जमाई राजा, लाल इश्क़, इश्क़ में मरजावां, जैसी हिट शोज़ किये. आज अलीशा की पॉपुलैरिटी देख़ सेट पर मौजूद लोगों की नज़रे झुकी रहती हैं और अलीशा टीवी जगत की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक भी हैं.


