कोरोना वायरस की वजह से पूरा देश ठहर सा गया है। इस बीमारी की गंभीरता को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन की अवधि को 14 अप्रैल से बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया है। ऐसे में अब सभी को लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा जा रहा है। वहीं जैसे-जैसे समय बीत रहा है सबके लिए घरों में रहना काफी चैलेंजिंग होता जा रहा है। ऐसा ही कुछ टेलीविजन जगत की चर्चित एक्ट्रेस सुरभि चंदना के साथ भी हो रहा है।
सुरभि लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कर रही हैं। वो अपने घर में ही समय बिता रही हैं। वहीं इस लॉकडाउन के बीच सुरभि ने एक खूबसूरत फोटोशूट भी करवा लिया है। इस फोटोशूट की तस्वीरों को खुद सुरभि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
इन तस्वीरों में सुरभि बेहद स्टनिंग अवतार में नजर आ रही हैं। वो गोल्डन कलर के स्पार्कलिंग गाउन को पहने दिख रही हैं। सुरभि ने इस स्ट्रेपी गाउन के साथ लाइट मेकअप किया है और वो खुले बालों में पोज देती नजर आई हैं। सुरभि का ये फोटोशूट उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।
बता दें इससे पहले भी सुरभि फैन्स को एंटरटेन करने के लिए कई तरह से वीडियो शेयर कर चुकी हैं। उन्होंने मंगलवार को एक वीडियो शेयर किया था। उसमें वो घर पर ही कॉफी डेट करती नजर आई थी। साथ ही साथ सुरभि अपनी मम्मी के साथ किचन वीडियो और सिंगिंग वीडियो भी शेयर कर चुकी हैं।


