अभिनय की दुनिया में बहुत सी शादियां और प्रेम कहानी अपने को-स्टार संग ही शुरू हो जाती हैं. लेकिन आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जिसने अभिनय की दुनिया से बाहर निकल कर अपने मौसी के बेटे से शादी की.
जिसका नाम हैं निधि उत्तम जो एक जानी मानी टीवी एक्ट्रेस हैं और दर्शकों के बीच अपनी क्यूटनेस और बेहतरीन अभिनय के चलते काफी पसंद की जाती हैं. निधि उत्तम ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2006 से की.
निधि उत्तम को सबसे ज्यादा पहचान स्टार प्लस के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता हैं से मिली जिसमें निधि ने नंदनी सिंघानिया का रोल प्ले किया. निधि अब अपनी असल ज़िन्दगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुईं हैं और असल ज़िन्दगी में शादीशुदा हैं.
निधि के पति का नाम मोहित पाठक हैं जो निधि के मौसी के बेटे हैं. निधि बचपन से ही मोहित की मम्मी को बहुत पसंद करती थी और उनका आना जाना भी उनके घर लगा रहता था. लेकिन बचपन में निधि और मोहित का रिश्ता भाई बहन जैसा था लेकिन बड़े होकर दोनों में प्यार हो गया जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली.


