Ads Not Approved

by


the-producer-who-gave-love-to-work

स्टार प्लस चैनल की लोकप्रिय सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस होने वाली अभिनेत्री हिना खान को आज भला कौन नहीं जानता। वह टीवी जगत की सबसे हाईएस्ट पैड एक्ट्रेसेस में भी एक है। हिना खान सिर्फ अपने प्रोफेशनल लाइफ की वजह से नहीं बल्कि निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती है।

पहले ही सीरियल के प्रड्यूसर से कर बैठी प्यार

the-producer-who-gave-love-to-work

सन 2009 को हिना खान ने यह रिश्ता क्या कहलाता है से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस सीरियल को रॉकी जयसवाल ने को-प्रोड्यूस किया था और हिना को इसमें काम दिलाने के लिए रॉकी ने काफी मदद की थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। सन 2014 से लेकर आज भी वे दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

हिना खान अपने बॉयफ्रेंड के साथ अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करती रहती है। दोनों विदेश में भी घूमने जाते हैं। इधर काम की बात करें तो हिना खान को आखरी बार कसौटी जिंदगी के 2 में कोमोलिका का किरदार निभाते हुए देखा गया था।

अब पीली ड्रेस में दिखी परी जैसी सुंदर

the-producer-who-gave-love-to-work

हाल ही में हिना खान को मुंबई के बांद्रा इलाके में देखा गया है। यहां पर वह खरीदारी करने एक फैशन स्टोर में आई थी। इस दौरान उन्होंने येलो कलर का फ्रॉक पहना था। इस ड्रेस में वह काफी खूबसूरत लग रही है। सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। ज्यादातर लोगों का कहना है कि पीली ड्रेस में वह एकदम परी जैसी लग रही है।
Viral4india

Viral4india