Ads Not Approved

by


बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारें हैं जो शौरत के लिए नहीं बल्कि ख़ुद को पॉपुलर करने के लिए एक्टिंग जगत में आते हैं. जिनमे एक नाम बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना का भी आता हैं. राजेश खन्ना अपने समय के सबसे बड़े सुपरस्टार रह चुके हैं और फिल्मों से राजेश ने पैसा ही नहीं बहुत नाम भी कमाया हैं.

इसी तरह उनकी बेटी ट्विंकल ने भी पहचान पाने के लिए बॉलीवुड में कदम रखा और आते ही कई सुपरहिट फिल्में देने लगी. लेकिन बड़ा नाम कमाने के बाद ट्विंकल ने शादी के बाद अपना सफल करियर बीच में ही छोड़ दिया.


लेकिन ट्विंकल के पति अक्षय कुमार आज बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं और पूरे साल में 3 से 4 फिल्में करते रहते हैं. साल 2001 में अक्षय से शादी के बाद ट्विंकल ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया और ख़ुद की एक 210 करोड़ की कंपनी खोल दी.


अब ट्विंकल मुंबई में अपनी फ़ैशन डिज़ाइनिंग और बुक राइटिंग के टैलेंट से जानी जाती हैं. ट्विंकल अब एक्ट्रेस के साथ साथ बिजनेस वुमन के तौर और भी नाम कमा रही हैं और एक सुपरस्टार की बीवी होने की वजह से उन्हें बहुत लाइमलाइट भी मिलती रहती हैं.
Viral4india

Viral4india