कलर्स चैनल के फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ चुकी शैफाली बग्गा इन दिनों लाइमलाइट में बनी हुई हैं। शैफाली पेशे से पत्रकार हैं और बिग बॉस में अपने बेबाक अंदाज को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। इस बीच शैफाली बग्गा एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह उनकी लेटेस्ट तस्वीरें हैं जो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शैफाली काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं।
शैफाली की ये तस्वीरें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट हुई हैं। इन तस्वीरों में शैफाली पर्पल कलर के फ्रिल गाउन को पहने नजर आ रही हैं। इस गाउन में हैवी ट्रेल भी दिख रही हैं। शैफाली ने साथ में गोल्डन कलर की सैंडल्स पहनी है। वो लाइट मेकअप, लाइट कर्ल हेयर लुक और होंठों पर पीच कलर की लिपस्टिक लगाए दिख रही हैं।
ये तस्वीरें उनके आउटडोर फोटोशूट की हैं। इन तस्वीरों में उनका अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। इस फोटोशूट में शैफाली ने कभी कार पर तो कभी सीढ़ियों पर पोज दिए हैं। वो अपने इस लेटेस्ट फोटोशूट में काफी ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं।
बता दें बिग बॉस में शैफाली बग्गा और शहनाज गिल के बीच गजब की बॉन्डिंग देखने को मिली थी। दोनों हर टास्क और लड़ाई में एक दूसरे का साथ देते दिखते थे। वहीं शो के खत्म होने के बाद अब शैफाली आए दिन फोटोशूट करवाती और पार्टी करती नजर आ रही हैं।


